फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डाकघर में खाता है तो 30 मार्च तक लिंक करा लें मोबाइल फोन नंबर, जानिए क्या है वजह

Fri, 06 Jan 2023 01:56 PM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।

सार

प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि डाकघर के खाताधारकों को धोखाधड़ी से बचाने और बेहतर सुविधा देने के लिए मोबाइल फोन नंबर खाते से लिंक किया जा रहा है। नया खाता खोलते समय मोबाइल फोन नंबर लिंक कर दिया जा रहा है, लेकिन कई पुराने खातों से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। ऐसे खातों से अब मोबाइल फोन नंबर जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
डाकघर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक विभाग ने अपने खाताधारकों को खाते से मोबाइल फोन नंबर लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया है। जिन खातों से मोबाइल फोन नंबर लिंक नहीं होगा, उन्हें निष्क्रिय कर दिया जाएगा। ऐसे खातों से 30 मार्च के बाद जमा और निकासी नहीं हो सकेगी। मंडल के प्रधान डाकघर, शाखा और उप डाकघरों में करीब 10 लाख खाताधारक हैं। इनमें से 3.5 लाख खातों से मोबाइल फोन नंबर लिंक नहीं है।

विज्ञापन


प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि डाकघर के खाताधारकों को धोखाधड़ी से बचाने और बेहतर सुविधा देने के लिए मोबाइल फोन नंबर खाते से लिंक किया जा रहा है। नया खाता खोलते समय मोबाइल फोन नंबर लिंक कर दिया जा रहा है, लेकिन कई पुराने खातों से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। ऐसे खातों से अब मोबाइल फोन नंबर जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन नंबर लिंक होने से उपभोक्ता के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए संदेश पहुंचेगा। इसके अलावा उपभोक्ता ई-पासबुक और आरवीआरएस सुविधा का लाभ भी ले सकेंगे। उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी नहीं हो सकेगी। उन्हें जागरूक भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

इन योजनाओं के तहत खोला गया है खाता

डाकघर में पोस्ट ऑफिस बचत योजना, किसान विकास पत्र, पांच साल का डाकघर आवर्ती जमा (आरडी), डाकघर सावधि जमा (टीडी), डाकघर मासिक आय योजना, 15 साल का सार्वजनिक भविष्य निधि खाता, सावधि जमा (एफडी) सुकन्या समृद्धि खाता, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी), किसान विकास पत्र (केवीपी), प्रधानमंत्री बाल देखभाल योजना जैसी योजनाओं में खाता खुलवाया गया है।

मोबाइल फोन नंबर लिंक नहीं कराने पर सील हो सकता है खाता
बीएसएनएल सहित कई सरकारी विभागों के लाखों पेंशनरों के खाते इंडिया पोस्ट ऑफिस के माध्यम से डाकघरों में चल रहे हैं। इनमें से अधिकतर खातों में आधार और मोबाइल फोन नंबर लिंक हैं, लेकिन जिनके नंबर लिंक नहीं होंगे उन्हें लिंक कराना होगा। एक अप्रैल के बाद आधार और मोबाइल नंबर लिंक नहीं कराने वालों का खाता सील कर दिया जाएगा।

पुराने खाते हो जाएंगे बंद
डाकघर में पिछले दिनों पुराने खाताधारकों के खातों से पैसों की हेराफेरी हुई थी। आरोप लगा था कि करीब एक करोड़ रुपये डाककर्मियों ने ही हड़प लिए थे। जांच में पता चला कि वर्षों पुराने खाताधारकों के निधन के बाद निष्क्रिय खातों से रुपये का लेनदेन किया गया। मोबाइल फोन नंबर लिंक नहीं होने से खाते के संचालक या किसी अन्य को मामले की जानकारी नहीं हो सकी। आगे ऐसी घटना न हो इसलिए सभी डाकघरों में खाते के साथ मोबाइल फोन नंबर को लिंक किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें