नार्मल उपकेंद्र क्षेत्र के महेवा में बिजली फाल्ट की शिकायत पर ठीक करने गए संविदाकर्मी लाइनमैन सुरेंद्र राय (40) की करंट लगने से मौत हो गई। फाल्ट ठीक करते समय अचानक नियंत्रण बिगड़ा और नीचे एक छत पर गिरे फिर सड़क पर आ गए। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। साथ में मौजूद लोगों ने उपचार के लिए टीडीएम इंटर कॉलेज के सामने एक निजी नर्सिंग होम में ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
नार्मल उपकेंद्र क्षेत्र के महेवा में बिजली फाल्ट की शिकायत पर ठीक करने गए संविदाकर्मी लाइनमैन सुरेंद्र राय (40) की करंट लगने से मौत हो गई। फाल्ट ठीक करते समय अचानक नियंत्रण बिगड़ा और नीचे एक छत पर गिरे फिर सड़क पर आ गए। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
साथ में मौजूद लोगों ने उपचार के लिए टीडीएम इंटर कॉलेज के सामने एक निजी नर्सिंग होम में ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास नार्मल उपकेंद्र क्षेत्र के कान्हा उपवन के पास एक उपभोक्ता ने बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। बताया जा रहा है कि लाइनमैन बिजली घर गया और एसएसओ से शटडाउन देने को कहा, लेकिन एसएसओ ने शटडाउन देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
शीर्ष स्तर पर बिना जरूरी काम से गर्मी में रुक-रुककर शटडाउन देने पर प्रतिबंध की वजह से एसएसओ ने शटडाउन नहीं दिया। साथी संविदा कर्मियों ने बताया कि शिकायत के बाद लाइनमैन खुद बिना शटडाउन के ही बिजली के खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करने लगा।
इस दौरान अचानक सीढ़ी से अनियंत्रित होने की वजह से एलटी लाइन (440 वोल्ट) की बिजली तार से सट गया और तेज झटका खाकर पहले पास के एक छत पर गिरे और फिर नीचे सड़क पर आ गए।
साथ में मौजूद दो संविदा कर्मी राजेश व ध्यानचंद्र संविदा कर्मी को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से अलीनगर स्थित दूसरे हाई सेंटर निजी अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर हाथ खड़ा कर लिया। इसके बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जिला अस्पताल की मोर्चरी पर बिजली कर्मियों व परिवार जनों की भीड़ लग गई। अधिशासी अभियंता टाउनहाल आशीष चौहान ने बताया कि एक उपभोक्ता के फाल्ट की शिकायत को ठीक करने के लिए बिना शटडाउन के ही लाइनमैन बिजली के खंभे पर चढ़ गया था। इस दौरान खंभे से गिरकर उसकी मौत हो गई।
सुरक्षा उपकरण नहीं था
विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि संविदा कर्मियों वाली फर्म की लापरवाही से ये घटना घटी है। अगर सुरक्षा उपकरणों को बिजली घरों पर समय से पहुंचा दिया गया होता तो हादसे से दौरान हेलमेट से सिर में चोट नहीं लगती।
पिछले दिनों मुख्य और अधीक्षण अभियंता की सख्ती से फर्म ने एक-एक सुरक्षा उपकरण का किट बिजली घरों पर रखकर खानापूरी कर ली थी। शीर्ष स्तर पर इन फर्म से स्पष्टीकरण के साथ संविदा कर्मी के परिजनों को मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। पत्नी को दी 60 हजार की आर्थिक सहायता
गोरखपुर। संविदा बिजली कर्मी सुरेंद्र राय की खंभे से गिरकर हुई मौत के मामले में अधिशासी अभियंता आशीष कुमार चौहान द्वारा मृतक की पत्नी को 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा घर पर सहायता राशि भेजवा दी गई है।