फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लापता बच्चे की नहर में मिली लाश, हत्या और हादसे में उलझी पुलिस- तहरीर पर दर्ज थी गुमशुदगी

Mon, 29 Jul 2024 04:45 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

कछुहिया जनूबी गांव निवासी रामअधार यादव का पोता डेढ़ वर्षीय दिव्यांशु बृहस्पतिवार की शाम दरवाजे से ही कहीं गायब हो गया था। हालांकि, तहरीर के आधार पर कसया पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी थी। दो दिन खोजने के बाद सोमवार की सुबह गायब बच्चे का शव गांव के बगल से गुजरी नहर में लोगों ने देखा। शव देखने के बाद लोगों ने शोर मचाया तो परिजन समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
विज्ञापन
नवजात बच्चे की मौत के बाद नहर के पास इकट्ठे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के कछुहिया जनूबी गांव में बृहस्पतिवार की शाम दरवाजे से एक डेढ़ वर्षीय बच्चा गायब हो गया था। घर वालों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस अभी इस मामले में बच्चे की तलाश कर ही रही थी कि सोमवार की सुबह गांव के पास से गुजरी नहर में लोगों ने बच्चे का शव देखा। मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस पर लापरवाही बरतने और बच्चे की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुटी है।

कछुहिया जनूबी गांव निवासी रामअधार यादव का पोता डेढ़ वर्षीय दिव्यांशु बृहस्पतिवार की शाम दरवाजे से ही कहीं गायब हो गया था। हालांकि, तहरीर के आधार पर कसया पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी थी। शनिवार को सीओ कसया कुंदन सिंह, एसओ गिरिजेश उपाध्याय डॉग स्क्वायड टीम को लेकर गांव में पहुंचे, जहां बच्चे का कपड़ा और चप्पल कुत्ते को सुंघाया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद कुत्ता बगल के खेत में गया और वहीं जाकर रुक गया। खेत में पानी लगा हुआ था, लेकिन पूरे खेत की छानबीन करने के बाद भी बच्चे का कहीं पता नहीं चल सका। गांव के लोगों ने भी पानी में उतरकर गायब बच्चे की तलाश की थी।

ड्रोन कैमरा से भी पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। सोमवार की सुबह गायब बच्चे का शव गांव के बगल से गुजरी नहर में लोगों ने देखा। शव देखने के बाद लोगों ने शोर मचाया तो परिजन समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अगर घटना वाले दिन से ही पुलिस सतर्क हो गई होती तो शायद बच्चे की जान बच जाती। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें