फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिन में उमस ने किया परेशान, शाम को झमाझम बारिश ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शनिवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने शहरवासियों को बेहाल रखा लेकिन शाम होते-होते झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि हवा में नमी अधिक रहने के कारण देर रात तक हल्की उमस बनी रही।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र गोरखपुर के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत तथा न्यूनतम 79 प्रतिशत रही। बीते 24 घंटे में 2.3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार 12 से 14 जुलाई तक गोरखपुर और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है। उन्होंने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद तेज धूप और नमी के कारण उमस बनी रही। शाम में हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया और मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते बाजारों में भीड़ कम रही, जबकि बच्चों और युवाओं ने ठंडी फुहारों का आनंद लिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा लेकिन नमी अधिक रहने से उमस पूरी तरह खत्म नहीं होगी।

कमजाेर पड़ने लगा मानसून, पूर्वी यूपी में अभी बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचने के बाद कमजोर पड़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा है। अब यह पूर्वांचल के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में परिवर्तित हो गया है। साथ ही मानसूनी द्रोणी भी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर खिसक गई है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ेंगी लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें