फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Court News: बेटी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा, जंगल में ले जाकर वारदात को दिया था अंजाम

Sat, 21 Oct 2023 02:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शासकीय अधिवक्ता मनीष मिश्रा का कहना था कि वादी विजयी चिलुआताल थाना क्षेत्र के पीरू सईद का निवासी है। 28 फरवरी 2021 को उसका पुत्र अभियुक्त रमेश भारती अपनी पुत्री काजल, पुत्र प्रिंस व सबसे छोटी पुत्री श्रेया को मोटरसाइकिल से दवा कराने ले गया था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटी की हत्या का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश नीलू मोघा ने चिलुआताल थाना क्षेत्र के पीरू सईद निवासी अभियुक्त रमेश भारती को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने पर अभियुक्त को छह माह कारावास अलग से भुगतना होगा।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मनीष मिश्रा का कहना था कि वादी विजयी चिलुआताल थाना क्षेत्र के पीरू सईद का निवासी है। 28 फरवरी 2021 को उसका पुत्र अभियुक्त रमेश भारती अपनी पुत्री काजल, पुत्र प्रिंस व सबसे छोटी पुत्री श्रेया को मोटरसाइकिल से दवा कराने ले गया था।

सुबह 7.30 बजे जब उसका पुत्र रमेश वापस आया तो उसकी पुत्री श्रेया मृत अवस्था में थी। वादी की बड़ी पोती ने बताया कि पापा ने जंगल में ले जाकर श्रेया की गला दबाकर हत्या कर दी है और हमें धमकी दी है कि घर पर किसी को कुछ नहीं बताना।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें