फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नाली के विवाद में एलआईसी एजेंट को गोली मारी, मुख्य आरोपी फरार

Thu, 09 Dec 2021 09:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर शहर के कोतवाली इलाके के खूनीपुर में यह घटना हुई है। यहां नाली के विवाद को लेकर एक शख्स ने एलआईसी एजेंट को गोली मार दी। घटना के बाद से ही वह फरार है।
विज्ञापन
एलआईसी एजेंट शमीम। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर कोतवाली इलाके के खूनीपुर में बृहस्पतिवार की शाम नाली के विवाद में एलआईसी एजेंट शमीम (45) को पेट में गोली मार दी गई। लाइसेंसी बंदूक से गोली मारने के बाद आरोपी अकरम मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सपा कार्यकर्ता है।

विज्ञापन


पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश में जुट गई है। उधर, घायल को शाही ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शब्बीर अली और अकरम पड़ोसी है। दोनों के बीच में लंबे समय से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की शाम दोनों परिवार के लोग एक बार फिर आमने सामने हो गए। आरोप है कि शमीम के पिता शब्बीर को अकरम ने धकेल दिया और वह गिर गए।
विज्ञापन


इसके बाद शमीम से हाथापाई होने लगी थी। इसी बीच अकसम घर में से पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और शमीम को गोली मार दी। पेट में गोली लगते ही वह नीचे गिरकर तड़पने लगा। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मगर, घरवाले उसे लेकर शाही ग्लोबन प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें