शादी के लिए कितने सिलिंडर बुक कर सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
शादी समारोह में रसोई व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए जिला आपूर्ति विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। अब शादी वाले घरों को पहले की तुलना में अधिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले जहां अधिकतम पांच कॉमर्शियल सिलिंडर दिए जाते थे, अब यह संख्या बढ़ाकर आठ कर दी गई है।
जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार, सिलिंडर लेने के लिए संबंधित परिवारों को आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ शादी का कार्ड संलग्न करना जरूरी है, ताकि वास्तविक जरूरत का आकलन किया जा सके। अब तक विभाग को 248 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी क्रमवार जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पात्र आवेदकों को सिलिंडर आवंटित किए जाएंगे।