गोरखपुर। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार शाम विजय मार्च निकालने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने मार्च को रोक दिया। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी और महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। पूर्व घोषित कैंडल मार्च का आयोजन नहीं किया गया।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि यह देश के लाखों छात्रों और युवाओं के संघर्ष, साहस तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की जीत है। महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि यह जश्न राहुल गांधी और देश के युवाओं की जीत का प्रतीक है। इधर, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव गौतम लाल श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों, युवाओं और लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत बताया।