एलईडी बल्ब बनाने के प्रशिक्षण के लिए एक जून से सेक्टर 15 स्थित गीडा ऑफिस (पुराना) में कैंप शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु वीएस एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से कच्चा माल प्राप्त कर सकते हैं और बनी एलईडी लाइट उन्हें बेचकर महीने में 12 से 15 हजार रुपए तक कमा सकते हैं।
कैंप की अवधि पांच दिनों की होगी। इसके लिए एक हजार रुपए शुल्क देना होगा। एक बैच में 30 प्रशिक्षु होंगे। प्रशिक्षुओं की संख्या ज्यादा हुई तो बाद में भी बैच आयोजित किए जा सकते हैं। कैंप के दौरान लॉकडाउन के संबंध में सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य सारे प्रावधानों को सख्ती से पालन कराया जाएगा।
अमर उजाला में ‘मात्र 25 हजार रुपये में लगाएं एलईडी बल्ब की फैक्ट्री’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी, उसे पढ़कर सैकड़ों लोगों ने इसके बारे में अधिक जानकारी चाही थी। अमर उजाला के इंटरनेट संस्करण पर इस खबर को पढ़कर प्रदेश से बाहर के कई लोगों इसके प्रशिक्षण आदि के बारे में सवाल किए थे।