फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अमन की घातक गेंदबाजी से राजेश क्रिकेट क्लब की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉक अंडर-16 चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगित में खेला गया लीग मैच
विज्ञापन


गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित हॉक अंडर-16 चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबले में राजेश क्रिकेट क्लब ने अमन पटेल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जगदंबा क्रिकेट क्लब को 22 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेश क्रिकेट क्लब की टीम 29.4 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अभि जायसवाल ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। आर्यन सिंह ने 16 रन, आर्यन चौहान ने 14 रन और आकाश गुप्ता ने आठ रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 33 रन मिले। जगदंबा क्रिकेट क्लब की ओर से शौर्य पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.4 ओवर में 6 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य कुशवाहा ने सात ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। अंकित राजभर ने तीन विकेट और अनुकल्प पासवान ने एक विकेट हासिल किया। 121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगदंबा क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही। टीम के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। आदित्य कुशवाहा ने 30 रन और सत्यम सिंह ने 19 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज साथ नहीं दे सके। पूरी टीम 28.4 ओवर में 98 रन पर ऑलआउट हो गई। राजेश क्रिकेट क्लब की ओर से अमन पटेल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5.4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट चटकाए। समर यादव और शिवाजी राव ने दो-दो विकेट लिए। अमन पटेल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अजित सिंह ने उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें