वायरल हुआ वीडियो
पुलिस लाठियां भांजते हुए अराजक तत्वों को दौड़ा रही थी तो किसी ने वीडियो बना लिया। सुबह होते ही यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस एक युवक को पीट रही है, जबकि काफी संख्या में लोगों को पुलिस दौड़ा रही है।
इस कारण भी बिगड़ी बात
पिछले वर्ष एक प्रवेश पास पर दो लोगों को प्रवेश दिया जाता था, लेकिन इस बार पास पर प्रवेश करने वालों की संख्या नहीं लिखी थी। वीवीआईपी/वीआईपी श्रेणी एक पास लेकर 2-3 लोग पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें यह कहते रोक दिया कि एक पास पर एक ही व्यक्ति को प्रवेश मिलेगा। ऐसी स्थिति में वे अंदर नहीं गए। पवन सिंह मंच पर गाने लगे तो ऐसे लोगों ने अराजकता शुरू कर दिया। इसके साथ भीड़ बढ़ जाने के कारण पुलिस ने प्रवेश पास वालों को भी रोकना शुरू कर दिया, क्योंकि अंदर काफी संख्या में लोग प्रवेश कर चुके थे।
पंडाल में व्यवस्था नियंत्रित थी, जबकि पंडाल के समीप कुछ लोग अराजकता कर रहे थे तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस मामले में सीओ बांसी से रिपोर्ट मांगी गई है। -अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक