फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कौशांबी से आई महिला ने की फरियाद, सीएम योगी ने समस्या समाधान का भरोसा देकर घर जाने का किराया भी दिलाया

Thu, 02 Feb 2023 10:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। 
विज्ञापन
जनता दरबार में समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी से आई महिला फरियादी बृहस्पतिवार को उस समय भावुक हो गई जब जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न केवल  यह भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा बल्कि यह जानने पर कि वह दूर से आई हैं तो उन्होंने मंदिर प्रबंधन से किराया भी दिलाया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब तीन सौ लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे। उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। जनता दरबार के दौरान कुछ फरियादी अपनों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग लेकर भी पहुंच थे।

उन्हें सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, समस्या कोई भी हो, मेरे रहते घबराने या चिंता करने की बिलकुल जरूरत नहीं है। सबकी समस्या का न्यायोचित समाधान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। न तो किसी के इलाज में धन की बाधा सामने आएगी और न ही कोई दबंग-माफिया किसी की जमीन कब्जाने पाएगा। जनता दरबार में जमीन कब्जाने, धोखे से जमीन की रजिस्ट्री कराने जैसे मामले आए थे।
विज्ञापन

 

Trending Videos

समस्या लेकर आने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक थी। जमीनी विवाद से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि यदि कोई दबंग या माफिया किसी की जमीन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए करारा सबक सिखाया जाए। जमीन के पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों को मिल बैठकर कानून के दायरे में समझाया जाए। समस्या कोई भी हो, उसका त्वरित, न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन

इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए लोगों को उन्होंने  आश्वस्त किया कि इलाज में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। संबंधित अस्पताल से इस्टीमेट लेकर प्रक्रिया पूरी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। विवेकाधीन कोष से तत्काल सहायता राशि जारी करा दी जाएगी। महिला फरियादियों के साथ आए नन्हे- मुन्ने बच्चों को मुख्यमंत्री का प्यार-दुलार व आशीर्वाद मिला। उन्होंने बच्चों का हालचाल पूछा, पढ़ने के लिए प्रेरित कर उन्हें चाकलेट दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें