फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्र विवरणों में त्रुटि सुधार का मिला अंतिम अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
-25 जनवरी तक प्रधानाचार्य भेजें छात्र का विवरण, 31 तक डीआईओएस करेंगे संस्तुति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के विवरणों में शेष त्रुटियों के सुधार के लिए एक और अंतिम अवसर दिया गया है।
अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यदि किसी विद्यार्थी का विवरण डिलीट या रीस्टोर किया जाना है, अथवा नाम, माता-पिता के नाम, विषय, वर्ग, जन्मतिथि, जेंडर या जाति में कोई त्रुटि शेष है, तो संबंधित प्रधानाचार्य आवश्यक अभिलेखों सहित 25 जनवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में विवरण उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्षेत्र गोरखपुर से संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक विद्यालयवार समस्त प्रकरणों को आवश्यक अभिलेखों एवं स्पष्ट संस्तुति के साथ 31 जनवरी तक क्षेत्रीय कार्यालय को भेजेंगे। समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें