गोरखपुर। गोलघर पुलिस चौकी के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर बैग, लैपटॉप और कंपनी के दस्तावेज चोरी करने का मामला सामने आया है। एक प्रतिष्ठित सीमेंट कंपनी में कार्यरत सर्वजीत पांडेय ने कैंट थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उनके मुताबिक, घटना 13 अक्तूबर की शाम करीब 5:45 बजे की है। बिहार के बक्सर जिले के बसमनपुर बेलाव निवासी सर्वजीत पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह अपनी कार को गोलघर पुलिस चौकी के पास खड़ी कर कंपनी के डीलर के पास गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने कार का शीशा तोड़ दिया और अंदर रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में कंपनी के कागजात और लैपटॉप रखा था। कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से शातिर की तलाश की जा रही है। ब्यूरो