फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भू माफिया कमलेश ने सैनिक से भी की जालसाजी, केस दर्ज

Wed, 11 Oct 2023 03:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

रुद्रापुर गांव के रहने वाला भू माफिया कमलेश यादव ने अपने साथी वाराणसी, मौलवीबाग सिगरा के चित्तूपुर में रहने वाले अरुण कुमार की मदद से 13 लाख रुपये लेकर रुद्रापुर गांव में भूमि बैनामा किया। बैंक से कर्ज लेकर पति ने उस भूमि पर मकान बनवा लिया। जनवरी 2023 में पता चला कि यह भूमि सीलिंग की है। कूटरचित दस्तावेज तैयार करके भू माफिया व उसके साथियों ने रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भू माफिया कमलेश ने अपने साथियों की मदद से जालसाज कर सीलिंग की भूमि बेच दी। जम्मू में तैनात सैनिक ने बैंक से कर्ज लेकर मकान बनवा लिया। जालसाजी की जानकारी होने पर सैनिक की पत्नी ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के बरहज, नेनुआ की रहने वाली रीना देवी ने एम्स थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि पति संजय यादव सेना में हवलदार हैं। इस समय उनकी तैनाती जम्मू में है।

आरोप है कि रुद्रापुर गांव के रहने वाला भू माफिया कमलेश यादव ने अपने साथी वाराणसी, मौलवीबाग सिगरा के चित्तूपुर में रहने वाले अरुण कुमार की मदद से 13 लाख रुपये लेकर रुद्रापुर गांव में भूमि बैनामा किया। बैंक से कर्ज लेकर पति ने उस भूमि पर मकान बनवा लिया। जनवरी 2023 में पता चला कि यह भूमि सीलिंग की है। कूटरचित दस्तावेज तैयार करके भू माफिया व उसके साथियों ने रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें