भू माफिया कमलेश ने अपने साथियों की मदद से जालसाज कर सीलिंग की भूमि बेच दी। जम्मू में तैनात सैनिक ने बैंक से कर्ज लेकर मकान बनवा लिया। जालसाजी की जानकारी होने पर सैनिक की पत्नी ने पुलिस अधिकारियों को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के बरहज, नेनुआ की रहने वाली रीना देवी ने एम्स थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि पति संजय यादव सेना में हवलदार हैं। इस समय उनकी तैनाती जम्मू में है।
आरोप है कि रुद्रापुर गांव के रहने वाला भू माफिया कमलेश यादव ने अपने साथी वाराणसी, मौलवीबाग सिगरा के चित्तूपुर में रहने वाले अरुण कुमार की मदद से 13 लाख रुपये लेकर रुद्रापुर गांव में भूमि बैनामा किया। बैंक से कर्ज लेकर पति ने उस भूमि पर मकान बनवा लिया। जनवरी 2023 में पता चला कि यह भूमि सीलिंग की है। कूटरचित दस्तावेज तैयार करके भू माफिया व उसके साथियों ने रुपये हड़प लिए हैं।