फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भूमाफियाओं पर जमीन कब्ज करने का आरोप, केस दर्ज

Sat, 22 Jun 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके में भूमाफियाओं की ओर से जबरन भूमि पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि वह जमीन न बेचने पर परिवार को जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी और जबरन कब्जा करने की धारा में केस दर्ज कर मामला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चिलुआताल इलाके के डीहघाट निवासी निन्ना यादव होमगार्ड जवान हैं। उनकी पत्नी ऊषा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 42 डिसमिल जमीन में उनका एक चौथाई हिस्सा है। जमीन पर कुछ भूमाफियाओं की नजर पड़ गई है। वह जोर जबरदस्ती से जमीन को लिखवाना चाहते हैं। 11 मई को सुबह वह जमीन पर मिट्टी गिराकर समतल करवा रहे थे।
इसकी जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंची तो मारपीट कर घायल कर दिया। दोबारा जमीन पर आने पर धमकी देकर भगा दिया। चिलुआताल पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रवीण कुमार, अभय सिंह, प्रमोद सिंह पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें