फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नहीं थम रहीं चोरी की घटनाएं, चार घरों को चोरों ने खंगाला

Sat, 22 Jun 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के आतंक से परेशान ग्रामीण रात में जगराता कर गांव में पहरा दे रहे हैं। पुलिस भी चोरों को पकड़ने का दावा कर रही, लेकिन उसका दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने बड़हलगंज, गोला और कौड़ीराम इलाके में घटना को अंजाम देकर पुलिस के दावों की असलियत खोल दी।
विज्ञापन


गोला संवाद के अनुसार इलाके के खिरकिटा दिगर गांव में अमित यादव के घर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने घर में रखे संदूक का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चुरा लिया। पीड़ित ने बताया कि रात में घर के सभी लोग छत पर सोए थे।

बड़हलगंज संवाद के अनुसार इलाके के पटना गांव में रात चोरों ने मुकेश यादव के घर में घुसकर नकदी सहित सोने के जेवरात चुरा लिया। पीड़ित ने पटनाघाट पुलिस चौकी को सूचना दे दी है। कौड़ीराम संवाद के अनुसार धस्का निवासी द्वारिका नाथ यादव, राम गोपाल यादव व शिव गोपाल यादव सपरिवार मुंबई में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। बहन ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। घर से कुछ दूरी पर झाड़ी में बर्तन फेंका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें