फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुंबई के पहलवान को पटखनी देकर लल्लू ने जीता 21 हजार इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चील्ह (मिर्जापुर)। विकास खंड कोन के श्रीपट्टी गांव स्थित स्कूल के मैदान में शनिवार को आयोजित कुश्ती दंगल में कई नामी गिरामी पहलवानों ने दांव आजमाए। इस दौरान हुई 21000 रुपये की इनाम वाली बड़ी कुश्ती में वाराणसी के लल्लू पहलवान ने मुंबई के खली को पटकनी देकर जीत ली। सात हजार रुपये की इनामी कुश्ती में गोरखपुर के अजय और अयोध्या के बजरंगी दास के बीच हुई जिसमें बजरंगी दास विजयी रहे।
विज्ञापन

दंगल में 1200 रुपये के इनाम की पहली कुश्ती घोड़े शहीद के हिंचू और मठिया के वीर सिंह यादव के बीच हुई, जो बराबरी पर रही। इसी तरह से 1200 रुपये की दूसरी कुश्ती दिल्ली के स्वतंत्र कुमार और घोड़े शहीद के कमलेश पहलवान के बीच हुई। जिसमें कमलेश ने बाजी मारी। इसके अलावा 12000 रुपये की तीसरी कुश्ती अयोध्या के भगवानदास बाबा और बिहार के लालजी पहलवान के बीच हुई। रोचक मुकाबले में भगवानदास विजयी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें