गोरखपुर। मेरठ में चल रही दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय वॉलीबाॅल चैंपियनशिप में गोरखपुर मंडल की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। गोरखपुर मंडल की टीम ने पूल के मैच में प्रयागराज, चित्रकुट, आजमगढ़ और अयोध्या मंडल को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम की खिलाड़ी जिया गुप्ता, रिया त्रिपाठी, समीक्षा सिंह, स्नेहा यादव, मालविका द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन किया है। संवाद