फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण के लिए बनेगा सभागार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पुलिस लाइंस परिसर में पेंशनर्स सभागार बनाया जाएगा। बुधवार को एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइंस परिसर का भ्रमण कर प्रस्तावित सभागार के लिए स्थान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस लाइंस सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पेंशनर्स ने पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं, पारिवारिक समस्याओं और विभाग से जुड़ी अन्य दिक्कतों को एसएसपी के सामने रखा। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इसके बाद एसएसपी ने पेंशनर्स की सुविधा के लिए प्रस्तावित सभागार के स्थान का निरीक्षण किया। सभागार बनने से पेंशनर्स को एक ही स्थान पर अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान के लिए सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें