फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lokdown 3.0: ट्रक में बैठकर हैदराबाद से घर लौट रहा था मजदूर, मध्यप्रदेश में ऐसे हो गई मौत

Thu, 07 May 2020 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण अलग-अलग राज्यों में फंसे लोग घर आने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इनके साथ ही सरकार भी ट्रेन और बसों से लोगों को दूसरे प्रांत से उनके घर पहुंचा रही है। ऐसे में खोराबार के छोटी कैथवलिया का एक युवक हैदराबाद से आते समय रीवा जिले में अज्ञात ट्रक से गिर गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, खोराबार थाना क्षेत्र छोटी कैथवलिया निवासी सत्येंद्र चौहान उर्फ गोलू (22) पुत्र ओमप्रकाश हैदराबाद में रहकर मजदूरी का काम करता था। लॉकडाउन हो जाने के कारण वह वहीं फंस गया था।

कई दिनों तक लॉकडाउन में फंसने के कारण उसके पैसे खर्च हो गए। अधिक दिक्कत होने पर वह घर के लिए पैदल ही निकल पड़ा। घर आने के लिए उसने रास्ते में ट्रक का सहारा लिया।
विज्ञापन


बुधवार को मध्यप्रदेश के रीवा के गढ़ थाने के पास वह अज्ञात ट्रक से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। अज्ञात ट्रक चालक उसे छोड़कर भाग निकला। वहीं आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान हुई।
विज्ञापन


रीवा पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी। परिवार के लोग देर रात रीवा मध्यप्रदेश के लिए गए हैं।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें