संतकबीरनगर जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में सपा नेता और लैब टेक्नीशियन समेत 34 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 20 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1973 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 2139 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 27 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बुधवार को 34 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी एवं सपा नेता और स्वास्थ्य विभाग में तैनात लैब टेक्नीशियन व पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी शामिल हैं।
खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 13, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में 18, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में एक और मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो लोग पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 20 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2139 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।
जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 195 लोग एक्टिव हैं। 1917 लोग ठीक हो चुके है। 1973 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 5445 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।