फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में 59 नए मिले संक्रमित हुए, 109 लोगों ने कोरोना को दी मात

Thu, 10 Sep 2020 09:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी 59 नए पॉजिटिव केस मिले। सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित वैक्सीन स्टोर रूम में एक कर्मचारी के संक्रमित मिलने पर पूरे दफ्तर और परिसर को सैनीटाइज किया गया। वहीं 109 लोग जांच के बाद स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अब तक 72090 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। बृहस्पतिवार को 2087 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 2028 निगेटिव और 59 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले नए मरीजों में फाजिलनगर क्षेत्र के छह, कसया का एक, पडरौना के पांच, खड्डा के तीन, तमकुही के आठ, नेबुआ नौरंगिया के दो, कुबेरस्थान के तीन, रामकोला के छह, मोतीचक का एक, विशुनपुरा के छह, हाटा के सात, सेवरही के चार और अन्य क्षेत्रों के सात लोग हैं। इस तरह अब तक कुल 3893 लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं। उनमें से अब सिर्फ 693 एक्टिस केस हैं।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद 109 लोग स्वस्थ मिले, जिन्हें अस्पताल से इस सलाह के साथ छुट्टी दे दी गई कि जहां भी रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा मास्क का उपयोग करें। इस तरह अब तक कुल 3174 लोग कोरोना से जंग जीतकर सकुशल घर लौटे हैं, जबकि 26 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें