फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुंबई भाग रहा आरोपी सूजा पठान, गोरखपुर एयरपोर्ट से किया गया गिरफ्तार- टिकट बरामद; सभासद पर की थी फायरिंग

Thu, 09 Apr 2026 11:49 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जांच में सामने आया है कि फायरिंग की वजह पुरानी रंजिश थी। करीब 10 दिन पहले सुभाष चौक पर विक्की मद्धेशिया के भतीजे उपकार और सुजीत रावत के छोटे भाई भीरू रावत के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में सभासद आरिफ और विक्की ने सुजीत के घर जाकर शिकायत की थी। इसी बात से नाराज होकर सुजीत रावत ने सूजा पठान और आदित्य साहनी के साथ मिलकर हमले की साजिश रची थी।
विज्ञापन
कुशीनगर में मुठभेड़ के बाद फरार सूजा खान को गोरखपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सभासद मोहम्मद आरिफ और विक्की मद्धेशिया के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुंबई फरार होने की फिराक में लगे मुख्य आरोपियों में से एक सूजा पठान को मंगलवार देर शाम गोरखपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई एयरपोर्ट अथॉरिटी के सहयोग से की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी पहले मुठभेड़ में पकड़े गए बभनौली निवासी आदित्य साहनी की निशानदेही पर हुई। आदित्य को कप्तानगंज पुलिस ने हसनगंज-भिवरा के पास घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। हालांकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि सूजा पठान मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था और उसके पास से टिकट भी बरामद हुआ।

पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया। गौरतलब है कि सोमवार रात करीब 10 मिनट के भीतर बदमाशों ने सभासद मोहम्मद आरिफ और विक्की मद्धेशिया के घर पर पांच राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी। इस घटना के बाद एसपी केशव कुमार के निर्देश पर टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी।

मौके से और आरोपियों के पास से पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल, खोखा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में तीसरा आरोपी सुजीत रावत अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि फायरिंग की वजह पुरानी रंजिश थी। करीब 10 दिन पहले सुभाष चौक पर विक्की मद्धेशिया के भतीजे उपकार और सुजीत रावत के छोटे भाई भीरू रावत के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में सभासद आरिफ और विक्की ने सुजीत के घर जाकर शिकायत की थी।

इसी बात से नाराज होकर सुजीत रावत ने सूजा पठान और आदित्य साहनी के साथ मिलकर हमले की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और थाने के हिस्ट्रीशीटर भी हैं। मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें