फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके काम की खबर: घर और प्लॉट होंगे सस्ते, लागू हुई नई गाइडलाइन- जानिए जीडीए की नई गाइडलाइंस

Thu, 09 Apr 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

वहीं, यदि यह अंतर 10 प्रतिशत से अधिक होता है तो आवंटी को संपत्ति लेने से इन्कार करने और जमा धनराशि ब्याज सहित वापस लेने का विकल्प मिलेगा। इस नीति में अतिरिक्त शुल्क को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पहले कुछ चार्ज के नाम पर 30 प्रतिशत तक अतिरिक्त राशि जोड़ी जाती थी, जिसे अब घटाकर अधिकतम 16 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर या प्लॉट खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शासन की आदर्श कास्टिंग गाइडलाइन-2025 को अपनाते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है। इसके बाद प्राधिकरण की नई आवासीय योजनाओं में मकान और प्लॉट पहले के मुकाबले सस्ते मिलेंगे।
विज्ञापन


हालांकि यह नियम केवल नई योजनाओं पर लागू होगा, पुरानी योजनाओं की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। नई गाइडलाइन के अनुसार अब संपत्तियों की अंतिम कीमत वास्तविक लागत के आधार पर तय होगी। यदि किसी योजना में आवंटन अनुमानित कीमत पर किया गया है तो निर्माण पूरा होने के बाद वास्तविक लागत का अंतर आवंटी से लिया जाएगा।

वहीं, यदि यह अंतर 10 प्रतिशत से अधिक होता है तो आवंटी को संपत्ति लेने से इन्कार करने और जमा धनराशि ब्याज सहित वापस लेने का विकल्प मिलेगा। इस नीति में अतिरिक्त शुल्क को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

पहले कुछ चार्ज के नाम पर 30 प्रतिशत तक अतिरिक्त राशि जोड़ी जाती थी, जिसे अब घटाकर अधिकतम 16 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे मकान और प्लॉट आम लोगों की पहुंच में आ सकेंगे। ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग को सबसे अधिक राहत मिलेगी।

इन श्रेणियों के लिए अतिरिक्त शुल्क क्रमश: 14 और 15 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही किस्तों में देरी पर लगने वाला पेनल ब्याज भी कम किया गया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने बताया कि नई गाइडलाइन से न केवल आवास सस्ते होंगे, बल्कि आम लोगों का घर का सपना भी अब पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें