फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करंट की चपेट में आकर वन दरोगा की मौत

Mon, 06 Jul 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। क्षेत्र के पड़पुरवा गांव निवासी और रायपुर में तैनात वन दरोगा 25 वर्षीय कृष्णा दुबे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कृष्णा दुबे रविवार को स्नान करने जा रहे थे। घर के हैंडपंप में टुल्लू पंप लगा हुआ था। जैसे ही उन्होंने हैंडपंप को छुआ, उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कृष्णा दुबे वर्ष 2024 में वन दरोगा के पद पर चयनित हुए थे और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के रायपुर में तैनात थे। वे पांच दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। परिजन के अनुसार, कृष्णा चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और अभी उनकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें