फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: एक से चार अप्रैल तक भटनी तक जाएगी कृषक स्पेशल

Fri, 26 Mar 2021 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन
मऊ स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग के लिए नान-इंटरलॉक कार्य दो से पांच अप्रैल तक किया जाएगा। इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का किया शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन
  • लखनऊ जंक्शन से 1 से 4 अप्रैल तक चलने वाली 05008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी कृषक स्पेशल वाराणसी सिटी के स्थान पर भटनी तक जाएगी।
  • वाराणसी सिटी से 2 से 5 अप्रैल तक चलने वाली 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक स्पेशल वाराणसी सिटी के स्थान पर भटनी से चलेगी।

मार्ग परिवर्तन
  • आनंद विहार टर्मिनस से 2 से 4 अप्रैल तक चलने वाली 04006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी स्पेशल परिवर्तित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • जयनगर से 2 से 4 अप्रैल तक चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-गाजीपुर सिटी-औड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 3 अप्रैल को चलने वाली 05050 गोरखपुर-कोलकाता स्पेशल परिवर्तित मार्ग इंदारा-फेफना-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।  
  • कोलकाता से 4 अप्रैल को चलने वाली 05049 कोलकाता-गोरखपुर स्पेशल परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-इंदारा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-ओखा स्पेशल ट्रेन का समय बदला
रेलवे प्रशासन की ओर से 05045/05046 गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल के संचालन समय में बदलाव किया गया है। एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-ओखा साप्ताहिक स्पेशल पहली अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से सुबह पांच बजे चलकर बस्ती, गोंडा, कानपुर सेंट्रल होते हुए तीसरे दिन ओखा भोर में 3.35 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05046 ट्रेन चार अप्रैल से  प्रत्येक रविवार को ओखा से रात 11 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर शाम 6.50 बजे पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें