फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण आम नागरिकों को नहीं लगेगी कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पंजीकरण आम नागरिकों को नहीं लगेगी कोविड वैक्सीन
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 15 जनवरी के बाद कभी भी वैक्सीनेशन की शुरूआत हो सकती है। इन सबके बीच आम आदमी के जेहन में कई तरह के सवाल पनप रहे हैं। इनमें एक यह भी है कि आम आदमी को आखिर टीका लगेगा कैसे? क्या वह खुद वैक्सीन के लिए पंजीकरण करा सकते हैं?
इन्हीं सवालों पर विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण आम नागरिकों को कोविड वैक्सीन नहीं लगेगी। पहले चरण के वैक्सीनेशन के बाद केंद्र सरकार तय करेगी कि आम आदमी कैसे पंजीकरण कराएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीनेशन की पहले चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर औैर स्वास्थ्य कर्मियों की सूची कोविन पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। ऐसे कर्मियों की संख्या 26 हजार के आसपास है। बताया कि आम आदमी अभी वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकता है। कोविन पोर्टल पर अभी ऐसी सुविधाएं नहीं हैं। बिना पंजीकरण किसी को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। ऐसे में आम नागरिक टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन को लेकर परेशान न हों।
विज्ञापन

मैसेज के जरिए मिलेगी टीकाकरण की जानकारी
कोरोना का टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन की जानकारी मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए मिलेगी। कब किसे टीका लगाया जाएगा, मैसेज के जरिए बताया जाएगा। उन्हें बूथ संख्या के बारे में भी बताया जाएगा। इससे बूथों पर भीड़ की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी और वैक्सीनेशन में आसानी होगी।
कल होगा कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई-रन
कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को छह अस्पतालों में ड्राई-रन किया जाएगा। इन अस्पतालों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज,, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोराबार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट और नगरीय स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

आज डीएम की अध्यक्षता में होगी डिस्ट्रिक टॉस्क फोर्स की बैठक
ड्राई-रन की तैयारियों के बारे में कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक टॉस्क फोर्स की बैठक होगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लेकर पुलिस और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान ड्राई-रन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें