1090 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के 13 केंद्रों पर बुधवार को कोरोनारोधी टीका पूरी सतर्कता के साथ लगाया गया। महिला अस्पताल में एक्सईएन विद्युत हरिशंकर, शांति देवी आदि ने टीका लगवाया।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि 13 केंद्रों पर 1560 लक्ष्य के सापेक्ष 1090 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।
सीएचसी परतावल के अधीक्षक डॉ. दुर्गेश सिंह ने बताया कि सीएचसी परतावल, पीएचसी श्यामदेउरवां में 134 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में 60 लोगों को टीका लगा। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर बुधवार को विधायक प्रेम सागर पटेल ने भी कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया।