फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण : तीन की मौत, 34 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब तक मिले हैं 3348 संक्रमित, 2875 हो चुके हैं स्वस्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण से तीन की मौत हो गई। 34 नए केस मिले हैं। अब तक जिले में 3348 संक्रमित मिल चुके हैं। 2875 लोग कोरोना से जंग जीतकर घर जा चुके हैं। 69 की मौत हो चुकी है। 404 एक्टिव केस हैं। बुधवार को जिन तीन लोगों की मौत हुई है उसमें बस्ती, संतकबीरनगर व देवरिया के एक-एक मरीज हैं। इन सभी का ओपेक अस्पताल कैली में उपचार चल रहा था। 32 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले से अब तक 106820 संदिग्ध लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें से 1255 लोगों की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। जिलेभर में 207 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 110, हर्रैया में 60, भानपुर में 21 व रुधौली में 16 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रूप से जनजीवन प्रतिबंधित है। बताया कि कंटेनमेंट जोन में जनसुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें