गोरखपुर केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 में अध्यन करते विद्यार्थी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक, एयरफोर्स के प्राइमरी के विद्यार्थियों में पढ़ने, लिखने और गणित का बुनियादी कौशल विकसित करने के लिए उन्हें कक्षाओं के साथ-साथ खुले मैदान में भी पढ़ाया जा रहा है। शिक्षक बच्चों को कंकड़, पत्थर, ईंट, पत्तों समेत आसपास उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से खेल-खेल में जोड़ना, घटाना, रंगों की पहचान, क्ले मॉडलिंग, चित्रकारी सीखा रहे हैं।
शिक्षकों का कहना है कि इस पहल से कक्षा तीन तक के बच्चों की सीखने की क्षमता का विकास तेजी से हो रहा है। केंद्र सरकार के निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्रारंभ किए गए फाउंडेशन लिट्रेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) योजना के तहत इस तरह की गतिविधियों का नियमित रूप से संचालन किया जा रहा है। शब्दों की पहचान और उच्चारण के सही तरीकों पर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। विविध दिवसों पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है।