फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने इस खास बस का किया उद्घाटन, गांव-गांव जाकर करेगा इस बीमारी की जांच

Mon, 06 Jul 2020 07:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • टीबी प्रीविलेंस प्रोग्राम के तहत आधुनिक बस का निरीक्षण भी किया
  • आरएमआरसी अब तक कोरोना 33 हजार से अधिक नमूनों की कर चुका हैं जांच
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरएमआरसी के बीएसएल- टू प्लस प्रयोगशाला का उद्घाटन सोमवार को किया। इस मौके पर निदेशक डॉ रजनीकांत ने मुख्यमंत्री को फूल देकर स्वागत किया। इस बीच मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय टीबी प्रीविलेंस प्रोग्राम बस का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बस के जरिए टीबी की जांच की सुविधा गांव में जा कर भी की जा सकती है। बस में सीबीनेट, एक्स-रे एवं बलगम जांच की सुविधा है। कहा कि आरएमआरसी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 23 जिलों की टीबी सर्वे की जिम्मेदारी मिली है। इसमें पांच जिले का कार्य पूरा भी किया जा चुका है।

इसके बाद उन्होंने आरएमआरसी की निर्माणाधीन नए भवन को भी देखा। दूसरे तल पर बने नए  बायोसेफ्टी लैब टू प्लस का फीता काटकर उद्धाटन किया। लैब में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। कहा कि लैब के निर्माण से कोविड-19 की जांच क्षमता बढ़ जाएगी और समय की भी बचत होगी। इस प्रकार की आरएमआरसी द्वारा यह पहली लैब गोरखपुर में तैयार की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्वांचल में आरएमआरसी गोरखपुर ने ही सबसे पहले कोविड-19 की जांच की थी। अब तक 33000 से भी ज्यादा नमूनों की जांच कर भी चुकी है। इस दौरान निदेशक डॉ रजनीकांत ने ‘गांधी और स्वास्थ्य पुस्तक’ मुख्यमंत्री को भेंट में दी। इस अवसर पर संस्थान सीनियर साइंटिस्ट डॉ अशोक कुमार पांडेय,  राजीव, डॉ गौरव, डॉ कामरन, हीरावती ब्रिज, बहेरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें