वर्ष 2020 के दिसंबर माह को समाप्त होने में सिर्फ 10 दिन ही शेष हैं, दिसंबर के इन बचे हुए तिथियों में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार पड़ने वाले हैं।
22 दिसंबरः मासिक दुर्गाष्टमी
मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि अर्थात 22 दिसंबर को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना का विशेष महत्व होता है।
25 दिसंबरः मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती, क्रिसमस
मोक्षदा एकादशीः इस साल की अंतिम एकादशी मोक्षदा एकादशी 25 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करने से श्रद्धालु के पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही अंत समय में उसे भी मोक्ष की प्राप्ति होती है।
गीता जयंती: 25 दिसंबर को गीता जयंती मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने संसार को गीता का उपदेश दिया था। इस वजह से इस तिथि को गीता जयंती के रूप में मनाते हैं।