गोरखपुर महोत्सव के लिए 12 जनवरी से 13 जनवरी तक सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके अलावा महोत्सव में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है।
इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
- वाराणसी, लखनऊ की ओर से आने वाले वाहन जो रेलवे रोडवेज बस स्टेशन पर जाएंगे वह अमर उजाला तिराहा से दाएं मुड़कर देवरिया बाईपास, कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, छात्रसंघ चौराहा होकर रेलवे बस स्टेशन पर आएंगे और वहीं से जाएंगे।
- लखनऊ, वाराणसी से आने वाले वाहन जो फरेंदा की ओर जाना चाहते है वह कालेसर सहजनवां से फोरलेन से मुड़कर चिउटहा होकर जाएंगे और उसी रास्ते लौटेंगे।
- देवरिया, कुशीनगर की तरफ से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रोडवेज की बसें कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर होकर जाएंगी और आएंगी।
इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
- हनुमान मंदिर देवरिया बाईपास से नौकायन की ओर बड़े वाहन नहीं जाएंगे।
- पैडलेगंज चौराहे से नौकायन की तरफ बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।