फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जानिए कब हो सकता है जिला पंचायत अध्यक्ष-ब्लाक प्रमुख का चुनाव, ऐसे हो रही है तैयारी

Tue, 08 Jun 2021 09:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

उपचुनाव के बाद चुनाव कराने की तैयारी, एक साथ हो सकते हैं दोनों पदों के चुनाव, ग्राम पंचायत सदस्य के 191, ग्राम प्रधान के छह और बीडीसी के सात पदों पर 12 को होगा मतदान।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लॉक प्रमुख) के चुनाव का भी बिगुल बज सकता है। चुनाव संबंधी प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। सरकार दोनों पदों के चुनाव एक साथ कराने की तैयारी में है। त्रिस्तरीय पंचायत के उप चुनाव की प्रक्रिया के तहत 12 जून को मतदान और 14 जून को मतगणना होनी है। इसके बाद दोनों पदों के चुनाव का शेड्यूल जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन


जिले में जिला पंचायत सदस्यों के 68 वार्ड हैं जहां निर्वाचन की प्रक्रिया पहले ही संपन्न हो चुकी है। इसी तरह बीडीसी सदस्यों के नौ पदों को छोड़ बाकी पद पर निर्वाचन हो चुका है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर जरूरी तैयारियां करने को कहा है। सरकार  ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 12 जुलाई से पहले करा लेना चाहती है।  इसके लिए 20 जून के बाद अधिसूचना जारी हो सकती है।

 पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 15 से 20 मई के बीच होने थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इन्हें टाल दिया गया था। अब उपचुनाव शुरू हो गया है लिहाजा इसके बाद ही चुनाव कराने का निर्णय हुआ है। उधर जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक गोरखपुर जिले में नाम वापसी के बाद उपचुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 191 वार्डो, ग्राम प्रधान के लिए छह ग्राम पंचायतों एवं बीडीसी सदस्य के सात पदों के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन


सामान्य त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 4496 पद, ग्राम प्रधान के सात और बीडीसी के नौ पद खाली थे। रविवार को नाम वापसी के बाद अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। कुछ पदों पर नामांकन ही नहीं हुआ था।

फिलहाल अब सिर्फ सदस्य के 191 पदों पर ही चुनाव होगा। इसके अलावा ग्राम प्रधान के सात रिक्त पदों में एक पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद छह पद ही रिक्त बचे हैं जिनके लिए मतदान होगा। बीडीसी के नौ पदों में दो पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद सिर्फ सात पदों के वोटिंग होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें