राजन की मानें तो वह शौचालय जाने के बहाने गया और भीड़ का फायदा उठाकर एक के बाद एक बोगी से होता हुआ एसी बोगी में चला गया। इसके बाद उसने रोते हुए यात्रियों को खुद के अपहरण की जानकारी दी। यात्रियों ने उसके बारे में टीईटीई को बताया। टीईटीई की सूचना पर देवरिया आरपीएफ ने ट्रेन के देवरिया सदर पहुंचने पर बच्चे को बरामद कर लिया।
इसे भी पढ़ें: वसीयत करने से नाराज बेटे ने पिता को लाठी डंडे से बर्बरतापूर्वक पीटा, हुई मौत
आरपीएफ ने बालक से पूछताछ के बाद उसके परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग देर रात करीब दस बजे सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। आरपीएफ ने बालक को उन्हें सौंप दिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया है कि एक बालक को ट्रेन से यात्रियों की सूचना पर बरामद किया गया है। बालक के अनुसार उसे दो लोग अपहरण करके ले जा रहे थे। ट्रेन से कोई अन्य युवक नहीं मिला है।