फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: सिलखड़ी पाउडर से बन रहा खोवा, बूंदी में भी हो रही मिलावट

Thu, 09 Nov 2023 02:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

त्योहारों में मिलावटी मिठाइयां, खोवा, नमकीन सहित अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री तेज हो जाती है। मंगलवार की रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम राप्ती नगर के रामदास यादव के राकेश ट्रेडर्स पर पहुंची। वहां खोया बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
खोवा। (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम कार्रवाई कर रही है। बीते 24 घंटे में टीम ने सिलखड़ी पाउडर, रिफाइंड आयल और मिल्क पाउडर से बने खोवा को नष्ट कराते हुए नोटिस जारी किया। जांच के लिए नमूना जुटाकर लैब को भेजा। सभी जगहों से टीम ने खाद्य पदार्थों के 17 नमूने एकत्र किए। सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन


त्योहारों में मिलावटी मिठाइयां, खोवा, नमकीन सहित अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री तेज हो जाती है। मंगलवार की रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम राप्ती नगर के रामदास यादव के राकेश ट्रेडर्स पर पहुंची। वहां खोया बनाया जा रहा था। टीम की जांच में मौके पर सिलखड़ी पाउडर, रिफाइंड आयल और मिल्क पाउडर मिला। टीम ने चार नमूने लेकर लगभग डेढ़ लाख रुपये का छह क्विंटल खोवा नष्ट करा दिया।

बुधवार की सुबह टीम ने रेलवे बस स्टेशन करीब 17500 रुपये कीमत का 70 किलो मिलावटी खोवा जब्त किया। टीम ने तारामंडल के सिद्धार्थ इन्कलेव के शहाबुद्दीन अंसारी के बूंदी कारखाने की जांच की। यहां 37,500 रुपये कीमत की 2.7 क्विंटल बूंदी, छह क्विंटल 70 किलो खोवा (कीमत करीब 167500 रुपये) और 12 हजार रुपये का 40 किलो सिलखड़ी पाउडर सील करते हुए नोटिस दिया। इसके अलावा टीम ने अन्य जगहों से पनीर, खोआ, दूध, पेड़ा, बादाम, पतीसा, बेसन लड्डू, काला जामुन, रेड चिली पाउडर, अनिक घी और सोनपापड़ी सहित अन्य पदार्थों के 17 नमूने लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें