जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के लिए अधिग्रहित जमीनों के समतलीकरण का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने किसी तरह का विरोध नहीं जताया, जिससे एनएचएआई और राजस्व के लोगों ने राहत महसूस की। करीब नौ सौ मीटर जमीन को समतल कराकर काम आगे बढ़ाया गया।
रिंग रोड के लिए जगदीशपुर से जंगल कौड़िया के बीच बालापार, बैजनाथपुर, बनगाई, कोनी सहित 26 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। इन जमीनों का समतलीकरण कराया जा रहा है। बनगाई गांव के पास करीब नौ सौ मीटर जमीन का समतलीकरण कराया गया।