बृहस्पतिवार को जीडीए अधिकारी और स्थानीय टीम के सदस्य काश्तकारों की जमीन, रजिस्ट्री हुई जमीन सहित अन्य ब्यौरा जुटाएंगे। इसके बाद उचित मुआवजा देने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जाकर टीम जमीनों का दोबारा सर्वे भी करेगी। उपाध्यक्ष की बातों पर सभी ने सहमति जताई।
लोहिया एन्क्लेव फेज एक की दूर करें समस्याएं
जीडीए की आवासीय योजना लोहिया एन्क्लेव फेज एक के निवासियों ने समस्याएं दूर करने की मांग की है। लोहिया एन्क्लेव आवंटी संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह से बुधवार को मिलकर ज्ञापन सौंपा।
इसे भी पढ़ें: कार की टक्कर से हवा में उछला युवक, चली गई जान; अभी जून में हुई थी शादी
उन्होंने सड़कों की मरम्मत, पार्कों के सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट को ठीक करने और नालियों को ढकने की मांग की। जीडीए उपाध्यक्ष ने कालोनी का निरीक्षण कर समस्याएं दूर करने का निर्देश अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार को दिया।प्रतिनिधि मंडल में कुंवर भगत सिंह, प्रवीण राज, अजय कुमार मद्देशिया, राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल रहे।
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सभी के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सीएम के निर्देशानुसार ही कार्रवाई होगी। सभी को उचित मुआवजा दिया जाएगा।