फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना मामला: GDA कार्यालय बुलाए गए प्रभावित, जल्द होगा मामले का निपटारा

Tue, 18 Jul 2023 03:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने कहा कि मामले का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए लोगों को जीडीए कार्यालय बुलाया गया है। जल्द से जल्द इस मामले को निपटारा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीडीए की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के प्रभावितों को अधिकारियों ने जीडीए कार्यालय बुलाया है। सोमवार की शाम एसडीएम और प्रभारी मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी मोहल्लों में पहुंचे। स्थानीय लोगों को अपने जमीन और मकान के दस्तावेज के साथ जीडीए कार्यालय आने को कहा। क्रमवार सभी को बुलाकर मामले का निस्तारण कराने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
विज्ञापन


खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत अधिग्रहित जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर परेशान लोगों ने सीएम से मिलकर मदद की गुहार लगाई। शनिवार को एनेक्सी भवन में प्रभावित क्षेत्र के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक विपिन सिंह संग सीएम याेगी से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई।

सबकी बात सुनने के बाद सीएम ने उचित मुआवजा देने, एक साथ बसी आबादी के लोगों को राहत देने, योजना में इक्का दुक्का मकानों के तोड़े जाने से प्रभावित होने वाले लोगों को बसाने का प्रबंध करने का निर्देश जीडीए अधिकारियों को दिया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मिड डे मील के खाने में मिले थे कीड़े: बच्चों की जान पर बनी, अफसर बता रहे मूलांकुर

इसके बाद सोमवार को एसडीएम पीके सिंह और जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने खोराबार और जंगल सिकरी के सैनिक नगर कॉलोनी में पहुंचे। अधिकारियों ने 10-10 लोगों को मकान और जमीन के दस्तावेजों के साथ जीडीए कार्यालय आने को कहा। इससे मोहल्लों में गहमा गहमी बनी रही। हालांकि कुछ लोगों ने इस बुलावे पर आपत्ति जताई। सीएम ने अधिकारियों को मोहल्ले में जाकर समस्या का समाधान करने को कहा है, लेकिन अब हम लोगों को जीडीए कार्यालय बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


जीडीए प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने कहा कि मामले का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए लोगों को जीडीए कार्यालय बुलाया गया है। जल्द से जल्द इस मामले को निपटारा करा दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें