फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से खिचड़ी मेले में चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, कन्फर्म आरक्षित टिकटों पर ही कर सकेंगे यात्रा

Sat, 09 Jan 2021 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मेला स्पेशल के रूप में एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है। 13 से 15 जनवरी के बीच गोरखपुर से नौतनवां और गोरखपुर से बढ़नी रूट पर तीन फेरों में ट्रेनें चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें रास्ते में पड़ने वाली सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए चलेंगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों में केवल आरक्षित कोच लगाए जाएंगे। कन्फर्म आरक्षित टिकटों पर ही यात्रा की अनुमति होगी। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड ने केवल आरक्षित ट्रेनों को चलाने की अनुमति दी है।

बोर्ड ने पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है। स्पेशल के रूप में एक्सप्रेस ट्रेनों को संचालित करने की अनुमति मिलने के बाद परिचालन, वाणिज्य और सुरक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही शेडयूल घोषित किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें