फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खजनी थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, क्राइम ब्रांच के अनूप की मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एसएसपी राज करन नय्यर ने खजनी थानेदार अर्चना सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह क्राइम ब्रांच में तैनात रहे उपनिरीक्षक अनूप सिंह को खजनी का थानेदार बनाया है। वहीं दो चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षक अर्चना सिंह को पुलिस लाइंस स्थित महिला आरटीसी का वार्डन बनाया गया है। इसके अलावा रामगढ़ताल थाने में तैनात उपनिरीक्षक विवेक चतुर्वेदी को नखास, यहां तैनात रहे राकेश सिंह को पिपराइच के रमवापुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सहजनवां थाने में तैनात उपनिरीक्षक संदीप को दुर्गाबाड़ी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। यहां तैनात रहे आशीष पांडेय को कुई बाजार चौकी का प्रभार मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें