गोरखपुर। होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दो साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण कर यात्री त्योहार के दौरान अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।
03677 धनबाद-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल नौ मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को धनबाद से रात 12:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन शाम 4:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 03678 गोरखपुर-धनबाद साप्ताहिक होली स्पेशल नौ मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से शाम 7:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे धनबाद पहुंचेगी।
इसके अलावा 05559 रक्सौल-उधना साप्ताहिक होली स्पेशल 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को रक्सौल से सुबह 5:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गोरखपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 1:05 बजे उधना पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05560 उधना-रक्सौल साप्ताहिक होली स्पेशल एक मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को उधना से अपराह्न 3:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन गोरखपुर से शाम 7:05 बजे छूटकर रात 12:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।