फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ के लिए खरीदारी करने निकलीं महिलाएं तो बाजार हुए गुलजार, बाजारों से गायब हुई वीरानी

Sun, 01 Nov 2020 04:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
करवा चौथ के अवसर पर खरीदारी करती महिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इससे पहले बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। कोरोना काल की वीरानी बाजारों से गायब हो गई है। बड़ी संख्या में महिलाएं ज्वेलरी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों में खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। महिलाएं मन पसंद कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। जहां ब्यूटी पार्लर की बुकिंग चल रही है तो वहीं मेहंदी लगवाने के लिए अच्छे कलाकार की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 
रविवार को शहर के पांडेयहाता, शाहमारुफ, रेती, गीता प्रेस रोड, घंटाघर, आर्य नगर, असुरन चौक, गोलघर के बाजार महिलाओं की खरीदारी से गुलजार रहे। बाजार में आई नए लुक की साड़ियां महिलाओं को पसंद आ रही हैं। प्लेन सूट, प्रिंटेड साड़ी, कढ़ाई वाली साड़ी, सूट व सितारा साड़ी सहित कई डिजाइन की साड़ियां और सूट बाजार में उपलब्ध हैं। ज्वेलरी बाजार की भी चमक बढ़ गई है।

आर्यनगर के साड़ी विक्रेता सुरेश कुमार ने बताया कि कोरोना की वजह से व्यापार ठप पड़ा था, लेकिन करवाचौथ के चलते बाजारों में रौनक आ गई है। राप्ती कॉम्पलेक्स स्थित श्रृंगार सामग्री के दुकानदार शमशाद अली ने बताया कि चूड़ी, बिंदी, डिजाइनर कंगन, नेलपालिश, लिपिस्टिक आदि की बिक्री बढ़ गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

ब्यूटी पार्लर में हो रही एडवांस बुकिंग

करवाचौथ को लेकर ब्यूटी पार्लर में एडवांस बुकिंग चल रही है। असुरन चौक स्थित अभिलाषा ब्यूटी पार्लर की संचालिका शिवानी ने बताया कि अब तक 22 महिलाओं ने बुकिंग कराई है। दूसरी ओर, इस बार गोलघर और सिटी माल, ओरियन माल, एडी माल आदि में मेहंदी लगाने के लिए 50 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे। गोलघर में ज्यादातर श्रृंगार की दुकानों के बाहर करवाचौथ के दिन मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की लाइन लगती है।

पूजन सामग्रियों की सजी दुकानें
करवाचौथ में लगने वाली पूजन सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। बाजारों में ठेलों पर करवा, दीये, सीक, चलनी के साथ ही पूजन विधि एवं कहानी की किताबें बिक रही हैं।

जाफरा बाजार की मोनिका ने कहा कि करवाचौथ का इंतजार सालभर रहता है। ऐसे में इसकी तैयारी भी हफ्ता भर पहले शुरू हो जाती है। इस बार खुद को और परिवार को कोरोना से बचाते हुए त्योहार मनाना है। भगवान भोलेनाथ और पार्वती कोरोना से कोरोना से निजात के लिए प्रार्थना करूंगी।
विज्ञापन

बशारतपुर की आंचल ने कहा कि सुहागिनों के लिए करवाचौथ विशेष पर्व है। ऐसे में महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आना स्वाभाविक है। करवाचौथ के लिए साड़ी के साथ ही श्रृंगार के सामानों की खरीदारी कर ली है। पूजन सामग्री भी एक दो दिनों में मंगा लूंगी।

आर्यनगर की अनिता ने कहा कि कोरोना के कारण इस बार करवाचौथ पर सामूहिक कार्यक्रमों में नहीं शामिल होना है। सुहागिनों को अखंड सौभाग्य प्रदान करने वाले करवाचौथ का व्रत घर में ही हर्षोल्लास के साथ मानाया जाएगा।
 
राप्तीनगर की ज्योति ने कहा कि करवाचौथ को लेकर तैयारियां कर ली हैं। नये लहंगे के साथ ही कान के झुमके भी खरीदे हैं। पूजन सामग्री खरीदनी बाकी है, जिसे करवाचौथ से एक दिन पहले खरीदूंगी। साथ ही मेहंदी भी लगवाऊंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें