फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन सख्त, शहर के इन खास जगहों पर नहीं लगेंगी दुकानें

Sun, 01 Nov 2020 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ाने व वातावरण को दूषित करने वाले पटाखे इस बार कम बिकेंगे। दस नंबर बोरिंग और जुबिली स्कूल मैदान में पटाखों की दुकानें नहीं लगेंगी। इसी तरह कचहरी मैदान में भी 50 फीसदी ही दुकानें लगाई जा सकेंगी।  

विज्ञापन


शहर में हर साल 13 स्थानों पर पटाखों की अस्थायी दुकानें लगती हैं, मगर इस बार दस नंबर बोरिंग और जुबिली इंटर कॉलेज मैदान में दुकानें लगाने पर आपत्ति की गई है। लिहाजा, जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। जानकारी के मुताबिक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने अपनी रिपोर्ट में घनी आबादी की वजह से 10 नंबर बोरिंग में पटाखे की दुकानें लगाने पर दुर्घटना की आशंका जताई है।

जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा है कि परिसर में बहुत से छोटे-छोटे पौधे लगाए गए हैं। दुकानें लगने से भीड़ लगती है। इससे पौधों को नुकसान हो सकता है। गिरधरगंज प्राथमिक विद्यालय के पास लगने वाली दुकानों पर भी इस बार संशय है। पहले आगजनी की घटना के बाद प्रशासन दुकानें लगाने के लिए अनुमति नहीं देने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कचहरी क्लब ग्राउंड में लॉटरी से दुकानों का आवंटन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने कचहरी क्लब मैदान में 50 फीसदी पटाखों की दुकानें लगवाने का फैसला किया है। इसके लिए शनिवार को डीएम कार्यालय के सामने लॉटरी भी हुई। आवंटन प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई। पिछले साल इस मैदान में 64 दुकानें लगी थीं, लेकिन इस बार 30 दुकानें ही लगेंगी।  
 
12, 13 और 14 को लगेंगी दुकानें
अस्थायी पटाखों की दुकानों को प्रशासन की तरफ से तीन दिन के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा। ये दुकानें 12, 13 और 14 नवंबर को लगेंगी। दुकानदारों को सुरक्षा के सभी मानकों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क आदि का पालन करना होगा। निरीक्षण में खामी मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही लाइसेंस शुल्क भी जब्त कर लिया जाएगा।
 
सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से इस बार दो या तीन जगहों पर दुकानें नहीं लगाने पर विचार किया जा रहा है। दो दिन में इस पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। कचहरी क्ल्ब मैदान में इस बार 50 फीसदी ही दुकानें लगेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें