फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कर्नाटक ने अंडर-19 और अंडर-17 में जीता खिताब, उत्तर प्रदेश अंडर-14 में बना राष्ट्रीय चैंपियन

Mon, 05 Oct 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सीआईएससीई राष्ट्रीय बास्केटबॉल बालक टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोरखपुर की धरती पर देश के कोने-कोने से आई युवा खेल प्रतिभाओं का संगम अद्भुत है। हार और जीत खेल के दो पहलू हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना ही प्रत्येक खिलाड़ी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित करते हैं। अंडर-19 के फाइनल में कर्नाटक-गोवा की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र को 57-24 से हराकर खिताब जीता। उत्तर प्रदेश ने बिहार-झारखंड की संयुक्त टीम को 55-39 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में कर्नाटक ने ओडिशा को 54-34 से हराकर चैंपियनशिप जीती, जबकि तमिलनाडु-पुदुचेरी ने उत्तर प्रदेश को 46-44 से हराया।
अंडर-14 में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 60-44 से हराकर राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। तमिलनाडु-पुदुचेरी तीसरे स्थान पर रहा। समारोह में सीआईएससीई के पर्यवेक्षक रिचर्ड एलिस समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें