फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अंडर-14 और 17 में कर्नाटक बना विजेता

Sun, 27 Sep 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित सीआईएससीई राष्ट्रीय गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के तीनों आयु वर्गों के आखिरी मुकाबले रोमांचक रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में कर्नाटक ने खिताब अपने नाम किया जबकि अंडर-19 वर्ग में महाराष्ट्र की टीम विजेता बनी। अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में कर्नाटक ने संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल को 1-0 से पराजित किया।
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में उत्तर भारत ने महाराष्ट्र को 2-1 से हराया। अंडर-17 आयु वर्ग के सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने उत्तर भारत को 3-1 से और कर्नाटक ने बिहार व झारखंड को 1-0 से हराकर अंतिम मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें