फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता प्रेस: कल्याण पत्रिका के मई माह का अंक छपकर तैयार, जानिए कब से शुरू होगी पाठकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया

Thu, 20 May 2021 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

24 मई से डाक के माध्यम से शुरु होगी पाठकों तक कल्याण पहुंचाने की प्रक्रिया। गीता प्रेस में चल रहा है उत्पादन का कार्य।
विज्ञापन
गीता प्रेस की मासिक पत्रिका कल्याण।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली विश्व विख्यात मासिक पत्रिका कल्याण के पाठकों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना संकट के बीच 24 मई से कल्याण पत्रिका के मई के अंक को पाठकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया गीता प्रेस प्रबंधन शुरु कर देगा।
विज्ञापन


कल्याण के कुल 1.85 लाख पाठक हैं, अबतक 16.50 करोड़ से अधिक प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। यह पत्रिका अपने प्रकाशन के समय से ही पाठकों में काफी लोकप्रिय है। पिछले साल 94 वर्षों में पहली बार लॉकडाउन के चलते कल्याण के कुछ अंक प्रकाशित नहीं हो सके थे, लेकिन इस साल लॉकडाउन का असर कल्याण के प्रकाशन पर नहीं पड़ा है। 

लॉकडाउन के शुरुआती 11 दिनों तक गीता प्रेस बंद रहा। इसके बाद 10 मई से गीता प्रेस खुल गया जहां प्राथमिकता पर कल्याण की छपाई शुरु कर दी गई। अब थोड़े देर से ही सही लेकिन कल्याण के मई माह का अंक छपकर तैयार हो गया है। इसे डाक के माध्यम से पाठकों तक भेजने की प्रक्रिया 24 मई से शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद हैं सभी स्टॉल

गीता प्रेस के देशभर में ब्रांच हैं। जहां गीता प्रेस में तैयार पुस्तकों की बिक्री होती है। लेकिन लॉकडाउन के कारण गीता प्रेस के देशभर में मौजूद सभी स्टॉलों के बंद कर दिया गया है। ऐसे में पुस्तकों उत्पादन तो हो रहा है, लेकिन उन्हें भेजा नहीं जा रहा है।

गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल ने बताया कि 10 मई से गीता प्रेस में उत्पादन का कार्य चल रहा है। प्राथमिकता पर मई माह के कल्याण पत्रिका के अंक की छपाई कराई गई है। 24 मई से इसे डाक के माध्यम से पाठकों तक भेजने की प्रक्रिया शुरु करा दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें