फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : उद्घाटन मैच में राजस्थान ने एसएसबी को 52-40 से हराया- खेल मंत्री ने उद्घाटन के दौरान कही ये बड़ी बात

Mon, 02 Dec 2024 11:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

प्रतियोगिता का पहला मैच राजस्थान और एसएसबी, नई दिल्ली के बीच खेला गया। शुरुआत में दोनों टीमों ने डिफेंस पर भरोसा कर खेला। धीरे-धीरे कर एक दो अंक हासिल कर आगे बढ़े। लेकिन मैच के 10 वें मिनट के करीब राजस्थान के साहिल ने टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
1 of 6
कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महंत अवेद्यनाथ स्मृति छठवीं अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज रविवार को रीजनल स्टेडियम में हो गया। उद्घाटन मैच में राजस्थान ने एसएसबी, नई दिल्ली को कड़े मुकाबले में 52-40 से शिकस्त दी।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच आंध्र प्रदेश बनाम चंडीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें आंध्र प्रदेश ने चंडीगढ़ को 50-19 अंकों के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन

2 of 6
कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंध्र प्रदेश की ओर से सचिन एवं गोल्डी और चंडीगढ़ के लिए विशाल ने अच्छा प्रदर्शन किया। तीसरा मैच पंजाब बनाम वेस्ट कमांड आर्मी दिल्ली के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने वेस्ट कमांड आर्मी दिल्ली को 28-26 के अंतर से हराया। पंजाब की ओर से रेडर गुलदीप एवं डिफेंस में बलराज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में राजस्थान, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, वेस्टन कमांड आर्मी दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत पेट्रोलियम मुंबई, एसएसबी नई दिल्ली, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, आर्मी रेड नई दिल्ली, आर्मी ग्रीन नई दिल्ली की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साहिल के तूफान के आगे नहीं चला एसएसबी का डिफेंस
प्रतियोगिता का पहला मैच राजस्थान और एसएसबी, नई दिल्ली के बीच खेला गया। शुरुआत में दोनों टीमों ने डिफेंस पर भरोसा कर खेला। धीरे-धीरे कर एक दो अंक हासिल कर आगे बढ़े। लेकिन मैच के 10 वें मिनट के करीब राजस्थान के साहिल ने टीम को बढ़त दिला दी।

थोड़ी देर में एसएसबी की टीम ऑलआउट हो गई। इसके बाद राजस्थान के ही कुंदन ने सुपर रेड मार दिया। हॉफ टाइम से पहले एसएसबी की टीम दो बार ऑलआउट हो गई। हॉफ टाइम में राजस्थान ने 23-16 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे हॉफ में भी साहिल का अटैक जारी रहा।

4 of 6
कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसकी कोई रेड खाली नहीं जा रही थी। एसएसबी का डिफेंस ठीक था लेकिन उसके रेडर कुछ खास नहीं कर पाए। मैच के आखिरी कुछ मिनटों में एसएसबी ने लगातार अंक अर्जित किया लेकिन वह बढ़त को ज्यादा कम नहीं कर सके। अंत में राजस्थान ने 52-40 से मैच जीत अगले राउंड में प्रवेश किया। राजस्थान के लिए साहिल टॉप रेडर रहे।
विज्ञापन

5 of 6
संबोधित करते खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महंत अवेद्यनाथ स्मृति प्रतियोगिता से निकलेंगे बड़े खिलाड़ी : खेल मंत्री
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ के योगदान को ये देश कभी नहीं भूल सकता। उनकी स्मृति में और भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों को तराशने के लिए और बेहतर प्रयास किए जाएंगे। भविष्य में बड़े खिलाड़ियों को तैयार करने में ये प्रतियोगिता जानी जाएगी।

युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए सरकार ने बड़े स्तर पर काम किया है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, सांसद खेल स्पर्धा खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करती है। सरकार ने खिलाड़ियों के हित में निर्णय लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खेल विभाग ने बड़ा बदलाव लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनके मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने 2023 खेल नीति बनाई। खिलाड़ियों को क्या जरूरत है उसको समाहित किया। आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को मदद दी गई। एकलव्य क्रीड़ा कोश का गठन हुआ। कई खिलाड़ियों को मदद देकर खेलने के लिए भेजा। डाइट का भी ध्यान रखा गया। पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती की गई। ललित उपाध्याय, पारुल चौधरी इसका उदाहरण हैं।


इस दौरान खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. विभ्राट चंद कौशिक, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, पूर्व एमएलसी राजेश सिंह, पूर्व मेयर सत्या पांडेय, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष अरुणेश शाही, कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, अर्जुन अवाॅर्डी प्रेममाया, आदित्य प्रताप सिंह उर्फ आगू उपाध्यक्ष उप्र कुश्ती संघ, राजेश कुमार सिंह महासचिव उप्र कबड्डी संघ, आरएसओ आले हैदर, प्रभात पांडेय सचिव जिला कबड्डी संघ उपस्थित रहे। सोमवार को सुबह नौ बजे से मैच शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें